A2Z सभी खबर सभी जिले की

आई सी सी मेंस टी 20 वर्ड कप 2026 की ट्राफी कानपुर पहुंची शानदार स्वागत

खेल प्रेमियों में रहा उत्साह का माहौल

*आईसीसी मेंस टी 20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी कानपुर के केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल पहुंची, खेल प्रेमियों में रहा उत्साह का माहौल*

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़!

संवाददाता विनीत सिन्हा20260131 130236 20260131 131157 20260131 132741 20260131 134055 20260131 134317

कानपुर नगर। 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टी ट्वेंटी विश्व कप ट्राफी शनिवार को अलीगढ़ के शासनी रिंकू सिंह के स्कूल से चलकर केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल बर्रा आठ कानपुर में आई। जिसको केडीएमए ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन संजय कपूर एवं मुख्य अतिथि न्यूज़ 24 चैनल के डायरेक्टर सुधीर शुक्ला ने रिसीव किया। इसके बाद स्कूल प्रांगण में हुए स्वागत समारोह में सुधीर शुक्ला, इंडियन क्रिकेटर कुलदीप यादव के पिता राम सिंह यादव, मयूर ग्रुप के डायरेक्टर सुनील गुप्ता, रहमान इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर कामरान रहमान, आनंद सिंह, संजय जाटव, अतुल अग्रवाल, कपिल पांडे, मनीष मल्होत्रा, गणेश तिवारी आदि लोगों का स्वागत डॉ. संजय कपूर ने किया। उपस्थित विशिष्ट अतिथियों एवं विभिन्न एकेडिमियों से आए हुए खिलाड़ियों हस्ताक्षर अभियान द्वारा अपनी शुभकामनाएं भारतीय टीम को प्रेषित की। इस अवसर पर विश्व कप से जुड़ी प्रश्नोत्तरी बच्चों से की गई। इसके साथ ही सभी ने विश्व कप ट्रॉफी के साथ सेल्फी ली। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य एवं शिक्षक केडीएमए ग्रुप का स्कूल के सभी बच्चे केसीए से जुड़ी हुई सभी अकैडमी खिलाड़ी एवं उनके कोच के अतिरिक्त केसीए के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहें।FB IMG 1769916409278 FB IMG 1769916412825 FB IMG 1769916421196 FB IMG 1769916423176 IMG 20260131 WA0040

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!