A2Z सभी खबर सभी जिले की

ऑनलाइन कम्पनियों पर बढ़े टैक्स

टैक्स हो वन स्लैब और सस्ते कर्ज से दूर होगी समस्या

*बजट 2026/27 हेतु सरकार से व्यापारी समाज की अपेक्षा*

कानपुर नगर।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने बजट पर चर्चा करते हुये बताया कि, IMG 20260131 WA0037ऑनलाइन व्यापार करने वाली कंपनियों ये बढ़ते प्रभुत्व से छोटे और मध्यम व्यापारी समाप्त हो रहे है ऐसे व्यापारियों को बचाने के लिए सरकार को चाहिए कि ऑनलाइन व्यापार करने वाली कंपनियों पर अधिक टैक्स का भार बढ़ाना होगा ताकि छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों का व्यापार जीवित रह सके, क्योंकि छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं,छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए टैक्स के भार को और कम करना, टैक्सेशन प्रक्रिया में सरलीकरण, जीएसटी में व्याप्त कई जटिलताओं में सरलता लाना ही व्यापारी समाज की सरकार से अपेक्षाएं हैं।

जीएसटी देने वाले छोटे और मध्यमवर्गीय व्यापारियों को मुफ्त सरकारी हेल्थ कैशलैस इंश्योरेंस का लाभ दिया जाना चाहिए।
सरकार की योजनाओं में व्यापारी समाज की सहभागिता, योगदान और व्यापारियों को लाभ ऐसी नीतियों के क्रियान्वन की वित्त मंत्री से अपेक्षा करता हूं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!