
पाली में संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली: भजन और झांकियां रही आकर्षण, अतिथियो व भामाशाहों-प्रतिभाओं को किया सम्मानित।
पाली शहर में रविवार को संत शिरोमणी रविदास जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई।
संत शिरोमणी रविदास जयंती समारोह समिति और समस्त रेगर समाज पाली की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।सूरजपोल से शुरू हुई शोभायात्रा
शोभायात्रा शहर के सूरजपोल स्थित रेगर समाज भवन से गाजे बाजे के साथ रवाना हुई।
डीजे पर चल रहे भजनों पर युवा पूरे रास्ते नाचते हुए आगे बढ़े। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं, जबकि पुरुष संत रविदास के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते नजर आए।
शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा में भजन, झांकियां और सामूहिक सहभागिता देखने को मिली।शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा शोभायात्रा अम्बेडकर सर्किल, गांधी मूर्ति, सुभाष सर्किल होते हुए संत रविदास सर्किल मिल गेट पहुंचकर सम्पन्न हुई।
रास्ते भर समाज के लोगों की मौजूदगी से माहौल धार्मिक बना रहा। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित,हकीम खां, मेहबूब टी, पुर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, महेंद्र बोहरा पुर्व चेयरमैन, गणपत मेघवाल, राकेश भाटी वह
प्रतिभाओं और भामाशाहों का सम्मान
शोभायात्रा के बाद संत रविदास सर्किल के पास बहुमान समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान समाज की प्रतिभाओं और भामाशाहों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज विकास और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।समाज के पदाधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में रेगर समाज महासभा पाली के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भट्ट, नगर विकास न्यास पाली के सहायक अभियंता अश्विनी कुमार सिंघाड़िया, कनिष्ठ अभियंता अशोक नवल, योगेश सिंघाड़िया, रैगर समाज सेवा संस्थान पाली के अध्यक्ष देवेन्द्र मौर्य सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।इसके अलावा मदनलाल चंगेरीवाल, ताराचंद कुर्डिया, रामलाल चौहान, शंकरलाल फुलवारीया,भीकमचंद नोगिया, मदन चंगेरीवाल, दीपेश चावरीवाल, सुनिल चोरोटिया, सुरेश तंवर, माणकचंद कुर्डिया, राकेश बोहरा, मनीष भट्ट बालोटिया, अशोक कुमार कुलदीप, सुनील खोरवाल, गोविंद तुनगरिया, सुरेश सुखाड़िया, पूर्वसयोजक पारस मल मोरिया, किशन खोरवाल, खेताराम मसपुरिया, केवलचंद चौहान, विनोद भंसाली, दुर्गाराम बालोटिया, कालू सिंगारिया, राजू बालोटिया, राकेश जाटोलिया, हंसराज सोनेरीवाल, डूंगाराम मौर्य, माणक मौर्य, जसराज कुर्डिया, सोहनलाल सुखाड़िया, कुशाल बांसीवाल, अमित चोरोटिया, रमेश कुर्डिया, खेमराज चौहान, बंशीलाल कुर्डिया, प्रेम कुलदीप, बाबूलाल खोरवाल, छगन नवल, सोहन नवल, रतनलाल बालोटिया, रामलाल कुर्डिया, जगदीश सुखाड़िया, सुरेशकुमार मौर्य, विनोद नोगिया, गोविंद बालोटिया, रमेश मौसलपुरिया, प्रमोद नवल, शंकरलाल दोलिया, मूलाराम सुखाड़िया, नारायण मुंडोतिया, ताराचंद चौहान, अनिल चौहान, गोवर्धनलाल नोगिया, कमलेश नवल सहित बड़ी संख्या में रेगर समाज के लोग मौजूद रहे। मंच संचालन देवेंद्र मौर्य, मदन लाल चगेरीवाल, ने किया




















