A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत, दो घायल

रीठी के टहकारी गांव के समीप हुआ भीषण सड़क हादसा 

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20260203 WA0033

रीठी थाना अंतर्गत टहकारी गांव में झिरिया के समीप मंगलवार शाम को दो बाइकों के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ और इसकी वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। IMG 20260203 WA0030 1

हादसा इतना भीषण था कि पन्ना जिले के रैपुरा थाना अंतर्गत अधड़ार निवासी जयसिंह और कटनी के झिंझरी निवासी भानुप्रताप सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया गया कि जय सिंह अपने साथी के साथ रिश्तेदारों से मिलने के बाद घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। IMG 20260203 WA0032इस दुर्घटना में 23 वर्षीय गजेंद्र सिंह, 58 वर्षीय बकुतु आदिवासी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रीठी थाना पुलिस ने डायल 112 वाहन की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटनी रेफर किया गया है। थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गंभीरता से जांच कर रही है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!