
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 04 फरवरी 2026
नागपुर ===> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार टी20 विश्व कप वर्ल्ड मैच 07 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगा, आईसीसी के मेगा इवेंट में 20 टीमें भाग ले रही हैं। इन्हें चार अलग अलग ग्रूप में बांटा गया है। ग्रूप डी में पिछली फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका के साथ न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान, ग्रूप ए में भारत और पाकिस्तान हैं। वर्ल्ड कप टी20 मैच में सबसे अधिक चर्चा ग्रूप ऑफ डेथ को लेकर है, इस बार यह टैग ग्रूप डी को प्राप्त हुआ है, जिसमें पिछली बार की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका के साथ वर्ष 2021 की रनर अप न्यूजीलैंड और पिछली सेमी फाइनलिस्ट अफगानिस्तान की टीम शामिल है। जानकारी अनुसार ग्रूप ए में भारत और पाकिस्तान जैसी राइवल टीमों के अलावा ग्रूप सी में दो दो बार की चैंपियन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें आमने समाने हैं। टी20 विश्व कप 2026 के ग्रूप-: ग्रूप ए-भारत , पाकिस्तान, यूएसए, नामीबिया, नीदरलैंड की टीम टीमे शामिल है। ग्रूप ग्रूप बी- आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान की टीम। ग्रूप सी में- इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली, स्काटलैंड, नेपाल, । ग्रूप डी में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई, कनाडा की टीमें शामिल किए गए हैं। इनमे ग्रूप ए में डिफेंडिंग चैंपियन भारत और पाकिस्तान जैसी राइवल टीमें हैं। जबकि नीदरलैंड, यूएसए, नामिबिया, भी इस ग्रूप का ही हिस्सा हैं।

