A2Z सभी खबर सभी जिले की

विहार वजट 2026-27बिकसित बिहार का सशक्त रोड मैप -डॉ प्रेम कुमार

प्रेस विज्ञप्ति
स्थान: गया परिसदन, गया
दिनांक: 4 फरवरी 2025
“बिहार बजट 2026–27 ‘विकसित बिहार’ का सशक्त रोडमैप : डॉ. प्रेम कुमार”
गया परिसदन में आयोजित एनडीए, भाजपा एवं सामाजिक नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष माननीय डॉ. प्रेम कुमार जी ने बिहार बजट 2026–27 की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत” संकल्प के अनुरूप “विकसित बिहार” की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसमें किसान, युवा, महिलाएं, गरीब एवं मध्यम वर्ग—सभी के हितों को केंद्र में रखा गया है।
डॉ. प्रेम कुमार जी ने बताया कि वर्ष 2004–05 में जहाँ बिहार का कुल बजट मात्र ₹23,885 करोड़ था, वहीं वर्ष 2026–27 में यह बढ़कर ₹3,47,589.76 करोड़ तक पहुँच गया है, जो राज्य की तेज आर्थिक प्रगति और सुशासन का स्पष्ट प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ₹68,216.95 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ₹21,270.40 करोड़ तथा ग्रामीण विकास के लिए ₹23,701.18 करोड़ आवंटित किए गए हैं। किसानों को सशक्त बनाने हेतु मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ₹3000 की अतिरिक्त वार्षिक सहायता की घोषणा की गई है।
डॉ. प्रेम कुमार जी ने बताया कि इस बजट में जिला अस्पतालों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने, प्रत्येक प्रखंड में आदर्श विद्यालय एवं डिग्री कॉलेज खोलने, हर खेत तक पानी एवं गंगाजल आपूर्ति योजना, तथा राज्य की उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। उद्योग क्षेत्र में लगभग ₹50 लाख करोड़ के निजी निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि डेयरी, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं मखाना उद्योग को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जाएगा। नगर निकायों में सीएनजी एवं इलेक्ट्रिक बस सेवा, 500 से अधिक ग्रीन बस स्टॉप, ग्रीन एनर्जी उत्पादन हेतु ₹532 करोड़ का निवेश तथा गंगा किनारे 22 शहरों में एनटीपी नेटवर्क (₹8,426.01 करोड़) जैसी योजनाएँ बिहार को पर्यावरण-अनुकूल विकास की दिशा में अग्रसर करेंगी। साथ ही अगले वित्तीय वर्ष में 25,134 पदों पर नियुक्ति का प्रावधान युवाओं के लिए बड़ी सौगात है।
उन्होंने कहा कि यह बजट “सात निश्चय पार्ट–3”, “सबका साथ–सबका विकास” की भावना को साकार करने वाला है। विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में तथा देश के कर्मयोगी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में बिहार आज विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, जिला महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, जिला मंत्री नीरज निश्चल, धनंजय कुमार धीरू, हरि यादव, संजय रविदास, वेद प्रकाश, राजनंदन प्रसाद गांधी, सागर सचदेवा, कृष्णा साव, श्रीकांत प्रसाद, दिवाकर कुमार, टिंकू गोस्वामी, दीपक राय, दीनानाथ चंद्रवंशी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नेताओं ने संकल्प लिया कि बिहार बजट 2026–27 की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाकर “विकसित बिहार” के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!