

वाराणसी/ उत्तर प्रदेश
वाराणसी में एक लाख का इनामी बदमाश STF से मुठभेड़ में ढेर
वाराणसी।सारनाथ एरिया में 21 अगस्त 2025 को महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस एक लाख के इनामी बदमाश बनारसी यादव की तलाश कर रही थी. मंगलवार रात एसटीएफ ने बनारसी यादव की घेराबंदी कर ली. इस पर उसने एसटीएफ पर फायरिंग शुरू कर दी. बचाव में एसटीएफ को भी फायरिंग करनी पड़ी. गोली लगने से बनारसी यादव घायल हो गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एसटीएफ ने यह जानकारी एक्स हैंडल पर दी.
यूपी एसटीएफ के एक्स हैंडल पर जारी जानकारी के मुताबिक, कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम के हत्या के आरोप समेत कई मामलों में फरार चल रहे आरोपी बनारसी यादव की वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस और एसटीएफ ने उसकी घेरेबंदी शुरू की
[yop_poll id="10"]





