A2Z सभी खबर सभी जिले की

शाइन सिटी घोटाला ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई वांछित अभियुक्त अतुल सिंह गिरफ्तार, ‘बाहुबली टीम’ का अहम सदस्य!!

IMG 20260204 WA0032

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश

शाइन सिटी घोटाला ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई वांछित अभियुक्त अतुल सिंह गिरफ्तार, ‘बाहुबली टीम’ का अहम सदस्य!!

लखनऊ

शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े बहुचर्चित निवेश घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) लखनऊ को बड़ी सफलता मिली!!

वांछित अभियुक्त अतुल सिंह को ईओडब्ल्यू की क्रैक टीम ने गुडम्बा, लखनऊ से किया गिरफ्तार!!

करोड़ों की ठगी का आरोप

शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रा. लि. पर प्रदेश के कई जनपदों में सस्ते भूखंड व प्रलोभनकारी योजनाओं के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराने, लेकिन न भूखंड देने और न ही धनराशि लौटाने का आरोप है। कंपनी के निदेशक व पदाधिकारी कार्यालय बंद कर फरार हो गए थे।

लखनऊ कार्यालय से चल रहा था खेल

गिरफ्तार अभियुक्त अतुल सिंह शाइन सिटी के लखनऊ स्थित आर-स्क्वायर, विपुल खंड कार्यालय से प्रॉपर्टी सेल्स का काम देखता था। आरोप है कि वह निवेशकों को बहला-फुसलाकर योजनाओं में पैसा लगवाता था।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज

थाना गोमतीनगर, लखनऊ में मु.अ.सं. 887/2021 व 888/2021 दर्ज हैं, जिनमें धारा 419/409/467/468/471/120B शामिल हैं। शासनादेश के बाद मामले की विवेचना ईओडब्ल्यू को सौंपी गई थी।

अभियुक्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था, जबकि आरोप है कि हाल के दिनों में भी वह लोगों को नए प्रलोभनों से गुमराह कर निवेश करा रहा था।

‘बाहुबली टीम’ का सदस्य

ईओडब्ल्यू के अनुसार अतुल सिंह शाइन सिटी ग्रुप की कोर मार्केटिंग टीम, जिसे अंदरखाने ‘बाहुबली टीम’ का सक्रिय सदस्य था!!

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!