
महराजगंज/उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट :बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
महाराजगंज, 4 फरवरी।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता,जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल के साथ विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा बसंतपुर और हरिहरपुर में नवनिर्मित विवाह भवन का लोकार्पण विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, जो कभी रुकती नहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उसी क्रम में आज ग्राम सभा बसंतपुर और हरिहरपुर ग्राम सभा को यह आधुनिक विवाह भवन समर्पित किया गया है, जो ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अब तक लोगों को निजी संसाधनों या दूरस्थ स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन इस विवाह भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह भवन न केवल विवाह समारोह बल्कि अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। इससे ग्रामीण जीवन में सुविधा और सम्मान दोनों में वृद्धि होगी।
जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, बिजली, पानी, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है और आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।लोकार्पण कार्यक्रम के अंत में विधायक ने परिसर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को भवन के समुचित रख-रखाव एवं बेहतर उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सच्चिदानंद मौर्य, रघुनाथ पटेल, मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, विजय गौड़, मंडल महामंत्री घरभरन मौर्य एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत करते हुए विवाह भवन के निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह भवन उनके लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे सामाजिक कार्यक्रमों में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखा गया।
लोकार्पण कार्यक्रम के अंत में विधायक ने परिसर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को भवन के समुचित रख-रखाव एवं बेहतर उपयोग के निर्देश दिए।
[yop_poll id="10"]









