A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

व्रद्ध की फरियाद पर की,आई, के, के,व ऋषि गौतम को तत्काल कार्यवाही करने को दिये निर्देश

कब्जा हटाकर जमीन दिलाने को किया निर्देशित

कटनी

बड़वारा थाना अन्तर्गत ग्राम भनपुरा की 82 वर्षीय वृद्धा ने अपनी जमीन पर कब्जा और फसल बर्बाद किए जाने की शिकायत सीधे कलेक्टर से की, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंगलवार को कलेक्टर आशीष तिवारी जनसुनवाई कार्यक्रम के सिलसिले में बड़वारा पहुंचे थे। जनसुनवाई समाप्त होने के बाद जब वे तहसील कार्यालय पहुंचे, तभी सीढ़ियों पर उनसे मिलने की उम्मीद में खड़ी ग्राम भनपुरा निवासी वृद्धा शांति बाई ने उन्हें अपनी पीड़ा बताई।

वृद्धा अपने ग्रामीण अंदाज में लगातार अपनी समस्या बताती रहीं। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन कलेक्टर तिवारी ने खुद हस्तक्षेप करते हुए कहा, “अम्मा को बोलने दीजिए,” और पूरी बात ध्यान से सुनी।

वृद्धा ने बताया कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और खेत में खड़ी धान की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मौके पर मौजूद बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल और नायब तहसीलदार ऋषि गौतम को तत्काल जांच कर वृद्धा को जमीन का कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।

धटना के बाद प्रशासनिक तत्परता और कलेक्टर के संवेदनशील व्यवहार की चर्चा क्षेत्र में होती रही।

कटनी ब्यूरो चीफ,, सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!