A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस सिकंदराराऊ भव्य रथ शोभायात्रा के साथ मनाया पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

Screenshot 20260307 200405 Chromeहाथरस सिकंदराराऊ। कस्बा में शनिवार को नव निर्मित जैन मंदिर में पचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।इस दौरान मोहल्ला चांदगढ़ी स्थित दिगंबर जैन मंदिर से एक भव्य रथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया। शोभायात्रा मोहल्ला चांदगढ़ी, पुरानी तहसील रोड, ब्रह्माणपुरी, राठी चौराहा, बड़ा बाजार, नयागंज बाजार,जीटी रोड, रोशनगंज, बगिया बारहसैनी आदि मार्गों से होती हुईScreenshot 20260307 200402 Chrome

 

गुजरी। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का

Screenshot 20260307 200423 Chrome

भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में समाज के महिला-पुरुषों ने

Screenshot 20260307 200430 Chrome

बढ़-चढ़कर भाग लिया। घोड़ों पर सवार बालक लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे, जबकि रथों पर सजे-धजे महिला-पुरुष भगवान की झांकियों के साथ विराजमान थे। शोभायात्रा में दर्जनों आकर्षक झांकियां लोगों को अपनी ओर मोहित करती दिखाई दीं। बैंड-बाजों पर बज रहे भक्ति भजनों पर युवा और युवतियां थिरकते हुए नजर आए। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई।भगवान महावीर स्वामी के जयघोषों से कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो गया। कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन मोहल्ला चांदगढ़ी स्थित जैन मंदिर पर पहुंचकर हुआ। शोभा यात्राकी सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ संभाले रखी। इस अवसर पर राजकुमार जैन, शिवकुमार जैन, सुशील जैन, रमेश जैन,राजीव जैन, राहुल जैन, राजेश कुमार जैन, रिंकू जैन, मुदित जैन,मनोज जैन, अमित जैन, प्रमोद जैन, रजत जैन, अभिषेक जैन,नीतू जैन, वीना जैन, प्रियंका जैन, नव्या जैन, प्रशांत जैन, आयुष जैन और राजुल जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थिति रहे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!