
अहिल्यानगर (प्रतिनिधि):राविराज शिंदे भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद महाराष्ट्र सचिव हिंदी मराठी पत्रकार संघ तालुका संघटक
मढी घाट क्षेत्र में डकैती डालने की तैयारी में बैठे शातिर बदमाशों के गिरोह का स्थानीय अपराध शाखा ने पर्दाफाश करते हुए चार घाट में डकैती की साजिश नाकाम; स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई में 4 शातिर आरोपी गिरफ्तारआरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा अपराध होने से पहले ही टल गया।
जिले में डकैती, घरफोड़ और रोड रॉबरी जैसे गंभीर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे के आदेश पर विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक किरणकुमार कबाड़ी के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अनंत सालगुडे तथा पुलिस कर्मी विजय पवार, बाळासाहेब नागरगोजे, सोमनाथ झांबरे, सागर ससाणे, बाळासाहेब गुंजाळ और चालक चंद्रकांत कुसळकर की टीम मढी यात्रा बंदोबस्त के साथ डकैती प्रतिबंधक पेट्रोलिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि रिकॉर्ड पर दर्ज अपराधी आकाश मोहन डुकरे और विकास उर्फ सुनील दत्तु म्हस्के अपने 4 से 5 साथियों के साथ मढी से पाथर्डी मार्ग पर स्थित मढी घाट में हथियारों के साथ डकैती की तैयारी कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापा मारा। अंधेरे में सड़क किनारे हथियारों के साथ संदिग्ध रूप से खड़े कुछ लोगों पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान चार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली, जबकि कुछ अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पकड़े गए आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीमें रवाना कर दी हैं।
#Ahilyanagar #CrimeNews #PoliceAction #LocalCrimeBranch #RobberyPlot #MaharashtraPolice







