A2Z सभी खबर सभी जिले की

भिंड के लाल का नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ चयन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ राज बहादुर सिंह की रिपोर्ट l जिला भिंड मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के मानहाड़ गांव निवासी श्री हितेंद्र सिंह भदोरिया के सुपुत्र बालमुकुंद सिंह भदोरिया का नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 भुवनेश्वर (उड़ीसा )में मध्य प्रदेश की ओर से डिस्कस थ्रो के लिए चयन हुआ है l उनके इस चयन से भिंड क्षेत्र में खुशी की लहर हैl पूर्व में भी बालमुकुंद सिंह ने मध्यप्रदेश पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया थाl IMG 20260308 162951

Back to top button
error: Content is protected !!