A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे 1 अप्रैल 2026 से चालू होने की संभावना है।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे एक अप्रैल से यात्रियों के लिए खुलने जा रहा है। 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर वाहन अधिकतम 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। एनएचएआई के मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) गौतम विशाल ने बताया कि 3600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना का काम अंतिम चरण में है।  एक्सप्रेसवे पर 4 बड़े पुल, 25 छोटे पुल, 4 फ्लाईओवर, 24 अंडरपास और हाईटेक एटीएमएस सिस्टम लगाए गए हैं। पूरे मार्ग पर 63 सीसीटीवी कैमरे और 16 इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम तैनात रहेंगे। इस एक्सप्रेसवे से लखनऊ से कानपुर का सफर महज 35 मिनट में पूरा होगा, जो अभी 2 से 2.5 घंटे तक लगता है। इससे सीतापुर, हरदोई, अयोध्या और सुल्तानपुर के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

 

#LucknowKanpurExpressway #UttarPradeshNews #NHAI #RoadConnectivity

Back to top button
error: Content is protected !!