*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 189 जोड़ों का सामूहिक विवाह* *स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल रहे मुख्य अतिथि* त्रिलोचन चक्रवर्ती एमसीबी, खड़गवां। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत खड़गवां क्षेत्र के चनवारीडांड स्थित मां महामाया धाम में 189 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। धार्मिक और उत्सवी वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में परिजन, बाराती और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे। उनके साथ अनुविभागीय अधिकारी, स्थानीय सरपंच, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी वर-वधु जोड़ों का पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न कराया गया।