मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: एसपी कार्यालय सिंगरौली में आयोजित हुई जनसुनवाई कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण।

 

सिंगरौली: एसपी कार्यालय सिंगरौली में आयोजित हुई जनसुनवाई कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण।

सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिंगरौली में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर वैधानिक प्रक्रिया के तहत शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को दिए गए।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विशेष रूप से महिला फरियादियों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ ध्यान दिया गया। महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा मामलों के त्वरित और प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और जनहित में ऐसे जनसुनवाई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आम नागरिकों को त्वरित न्याय और राहत मिल सके।

Back to top button
error: Content is protected !!