

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा राहतगढ़ तहसील के ग्राम परासरी त्योंदा में अवैध खनन में संलिप्त रोड निर्माण कंपनी एम.के.सी. के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन करते पाए गए चार डम्परों को जब्त कर थाना राहतगढ़ परिसर में खड़ा कराया गया है। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।






