अन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र प्रदेश का बजट सत्र 23 फरवरी 2026 से लेकर 25 मार्च 2026 तक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी पेश करेंगे बजट

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 11 फरवरी 2026 –

नागपुर—–> महाराष्ट्र राज्य का विधानमंडल का बजट सत्र 23 फरवरी 2026 से शुरू होकर 25 मार्च 2026 तक चलेगा। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी 06 मार्च को प्रदेश का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। जानकारी के अनुसार कल मंगलवार 10 फरवरी को विधानमंडल के दोनों सदनों की कामकाज सलाहकार समिति की अलग अलग बैठक हुई जिसमे यह फैसला लिया गया। महाराष्ट्र राज्य के उप मुख्यमंत्री रहे अजित पवार के निधन हो जाने से फिलहाल वित्त एवं नियोजन विभाग अभी मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी के पास है। बजट अधिवेशन के पहले दिन दोनों सदनों में अजित पवार के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बजट अधिवेशन के दौरान कुल बीस दिनों तक सदन की कार्यवाही चलेगी। शनिवार 28 फरवरी को शासकीय अवकाश के दिन भी सदन में कामकाज जारी रहेगा। 02 मार्च 2026 को होली त्योहार, 03 मार्च को धुलेड़ी पर सदन मे अवकाश रहेगा। 19 मार्च 2026 गूढ़ी पाड़वा को सार्वजनिक अवकाश होने से सदन में कामकाज नही होगा। 20 मार्च 2026 को विधानमंडल में कामकाज बंद रहेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार बजट सत्र के दौरान निम्न विषयों पर चर्चा होनी है-: संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के रूप में घोषित किया है, इसलिए इस विषय पर दोनों सदनों में चर्चा होगी। विश्व महिला दिवस 8 मार्च 2026 के उपलक्ष्य में 09 मार्च को दोनों सदनों में चर्चा होगी। मराठी भाषा गौरव दिवस के उपलक्ष में भी चर्चा होगी। विधानपरिषद में 13 मई 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले नौ सदस्यों के लिए विदाई प्रस्ताव पर चर्चा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!