कोरियाछत्तीसगढ़

*विधायक रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह में आशीर्वाद के साथ – साथ दी 10-10 हजार रूपये सहयोग राशि 50 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न*।

 

 कोरिया -जिले के सोनहत आयोजन दिनांक 10 फरवरी सलगंवा कला स्थित स्कूल ग्राउंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 50 जोड़ों का विधिवत सामूहिक विवाह कराया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि माननीय विधायक रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत रहीं।

जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत कोरिया के अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा ने की आयोजन में काफी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीयों की उपस्थित रहे।

 

विधायक ने 10 दी हजार की अतिरिक्त सहयोग राशि।

विधायक अपने उदार सहयोग का परिचय देते हुए विधायक सुरक्षा निधि से प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को ₹10,000 की अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान की।

इसके अतिरिक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शासन प्रावधान अनुसार प्रत्येक जोड़े को ₹35,000 की सहायता राशि प्रदान की गई।

इस प्रकार प्रत्येक जोड़े को कुल ₹45,000 का सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली।

विधायक रेणुका सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियों का सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की चिंता समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!