A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़

बैंगलोर मेट्रो सिटी में निवासरत देवांगन समुदाय ने हर्षोल्लास से मनाया परमेश्वरी महोत्सव

अपने ईष्ट देवी मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना में शामिल होने बैंगलोर के रहवासी देवांगन जन उमड़ पड़े

IMG 20260205 101439
Oplus_16908288

• बैंगलोर मेट्रो सिटी में निवासरत देवांगन समुदाय ने हर्षोल्लास से मनाया परमेश्वरी महोत्सव

• अपने ईष्ट देवी मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना में शामिल होने बैंगलोर के रहवासी देवांगन जन उमड़ पड़े

भिलाई । बैंगलोर में रहने वाले देवांगन समुदाय ने अपनी संस्कृति एवं परंपरा को बनाए रखते हुए बसंत पंचमी के दिन बैंगलोर में परमेश्वरी महोत्सव का शानदार आयोजन किया। इस अवसर पर बैंगलोर में निवासरत छत्तीसगढ़ के देवांगन जनों ने परिवार सहित महोत्सव में शामिल होकर ईष्ट देवी माता परमेश्वरी की सामूहिक पूजा अर्चना कर उत्सव मनाया। अपने ईष्ट देवी मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना में शामिल होने बैंगलोर के रहवासी देवांगन जन उमड़ पड़े। बैंगलोर में परमेश्वरी महोत्सव के शानदार आयोजन के लिए देवांगन समाज भिलाई के वरिष्ठ घनश्याम कुमार देवांगन ने अपनी संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े रहने की सराहना करते हुए आयोजकों एवं समाज के लोगों को बधाई प्रेषित की है। 

IMG 20260205 101148
Oplus_16908288

     समारोह के आरंभ में श्रीमती गीना देवी देवांगन ने माता परमेश्वरी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। मनीषा देवांगन, मेघा देवांगन, चांदनी देवांगन एवं श्वेता देवांगन के नेतृत्व में सभी ने मां परमेश्वरी की आरती की। स्वागत उद्बोधन मनीष प्रियंका देवांगन ने दिया।

     इसके बाद बैंगलोर में रहने वाले उपस्थित 60 परिवारों ने अपना अपना परिचय दिया। महोत्सव में शामिल विवाह योग्य 15 युवक युवतियों ने भी उत्साहपूर्वक अपना परिचय दिया। 

IMG 20260205 101227
Oplus_16908288

जयेश देवांगन एवं शिवेन्द्र देवांगन के नेतृत्व में उपस्थित लोगों के लिए अनेक मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें कौन बनेगा परमेश्वरी महोत्सव की श्रेष्ठ जोड़ी, ट्रेजर हंट, किट्स ड्राइंग, पेंटिंग एवं नृत्य जैसे रोचक कार्यक्रमों ने समां बांधा। दिनेश देवांगन, साकेत देवांगन, घनश्याम देवांगन एवं भूपेंद्र देवांगन ने भोजन व्यवस्था संभाली ‌।

       रश्मि देवांगन एवं श्वेता देवांगन ने सभी परिवारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी।

IMG 20260205 101206
Oplus_16908288

      परमेश्वरी महोत्सव में शामिल सभी लोग बहुत ही प्रफुल्लित नजर आए और सभी ने संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में वे सब मिलकर ऐसे आयोजन लगातार करते रहेंगे, ताकि दूर रहकर भी अपनी संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े रहें।

कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष देवांगन एवं प्रियंका देवांगन तथा आभार प्रदर्शन प्रियतम देवांगन ने किया। 

IMG 20260205 101043
Oplus_16908288

       

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!