A2Z सभी खबर सभी जिले की

SSP हरिद्वार के आदेश पर कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध चलाया गया सत्यापन अभियान*

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

*कोतवाली नगर हरिद्वार*

 

*SSP हरिद्वार के IMG 20260311 WA0059 IMG 20260311 WA0057 IMG 20260311 WA0055 IMG 20260311 WA0058 IMG 20260311 WA0062 IMG 20260311 WA0056आदेश पर कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध चलाया गया सत्यापन अभियान*

 

*सत्यापन अभियान के दौरान बिना सत्यापन क्षेत्र में रह रहे बाहरी प्रदेशों से आये किरायेदारों व मजदूरो का किया गया सत्यापन*

 

*बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर अब तक 260 मकान मालिको के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते ₹26,00,000/- (छब्बीस लाख)रुपये के चालान किये गए हैं।*

 

आज दिनांक-11.03.2026 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन क्षेत्र में निवासरत् बाहरी प्रदेशों से आये कर्मचारी / मजदूर / फड़ ठेली वालो के सत्यापन हेतु अलग अलग टीमें बनाकर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन नौकर रखने पर मकान मालिको, होटल, जीम, धर्मशाला, आवासीय कालोनियों में काम करने वाले व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापान किया गया।

 

अब तक करीब 1500 लोगों का सत्यापन किया गया है तथा जिन होटल/ धर्मशाला व अन्य मकान मालिकों द्वारा अभी तक सत्यापन नही कराया गया था उनके विरूद्ध कार्रवाई करते हुए धारा-83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अभी तक 260 चालान रूपये कुल ₹26,00,000/-के कोर्ट के चालान कर रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!