A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजस्व विभाग द्वारा गैस एजेंसीयो का किया गया निरीक्षण|

आवश्यक स्टॉक बनाए रखने के लिए निर्देश|

gas nirikshan 1जावरा(रतलाम) जिले में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में राजस्व अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जावरा क्षेत्र में सिद्धि विनायक, भारत गैस एजेंसी एवं वर्धमान गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया ।gas nirikshan 2 1 धामनोद में कुलदीप इंडेन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। आलोट क्षेत्र में एसडीएम रचना शर्मा द्वारा बी.पी.सी.  दक्षिणेश्वरी गैस एजेंसी एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया । रतलाम शहर मे एसडीएम आर्ची हरित द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं वितरको को शासन के निर्देशानुसार वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये । उपलब्ध स्टॉक और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग अनुसार उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने तथा आवश्यक स्टॉक बनाए रखने के निर्देश वितरकों को दिए गये ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!