अन्य खबरेछिंदवाडामध्यप्रदेशसंस्कृतिस्थानीय समाचार

माँ वैष्णो देवी जागरण समिति सिंगोड़ी के तत्वाधान में एक दिवसीय देवी गीत संध्या में मास्टर सलीम बिखेरेंगे भजनों का जादू

आगामी 19 मार्च को होगा जागरण

IMG 20260312 WA0336सिंगोड़ी:– 6 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सिंगोड़ी में फिर गूंजेंगे भक्ति के सुर, हिंदू नववर्ष पर माँ वैष्णो देवी जागरण समिति सिंगोड़ी के तत्वाधान में एक दिवसीय देवी गीत संध्या में मास्टर सलीम बिखेरेंगे भजनों का जादू। वही विभिन्य धार्मिक आयोजनों के लिए विख्यात साहेब सिंगोड़ी एक बार फिर भक्ति के रंग में सराबोर होने के लिए तैयार है। समिति के तत्वाधान में इस वर्ष हिंदू नववर्ष के अवसर पर एक विशाल देवी जागरण का आयोजन किया 19 मार्च को होने जा रहा है। इस संबध में समिति अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सोनू सरसवार ने बताया कि सिंगोड़ी की पहचान बन चुका यह देवी जागरण पिछले 16 वर्षों से निरंतर आयोजित होता आ रहा था। हालांकि वर्ष 19 के बाद कोरोना महामारी और प्रशासनिक प्रतिबंधों के कारण पिछले 6 वर्षों से इस पर विराम लगा हुआ था। इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर इस परंपरा को पुनः पूरी भव्यता के साथ शुरू किया जा रहा है।*

IMG 20260301 WA0002

।। पूर्व में दिग्गज कलाकारों की कर्मभूमि रहा है सिंगोड़ी।।

गौरतलब है कि सिंगोड़ी का मंच हमेशा से ही बड़े कलाकारों का गवाह रहा है।इससे पहले यहाँ

लखवीर सिंह लक्खा,शहनाज अख्तर,स्व,नरेंद्र चंचल,अनुराधा पौडवाल,ऋचा शर्मा,सोनू कक्कड़ आदित्य उदित नारायण,जॉनी सूफी,परवेज शाह कोटि जैसे विश्व ख्वाती प्राप्त दिग्गज अपनी प्रस्तुतियाँ दे चुके हैं। वही शुक्रवार को आयोजन को लेकर समिति के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पटेल ग्राउंड का बारीकी से निरीक्षण किया। ज्ञात हो की इस कार्यक्रम में पूर्व से ही जिले सहित अन्य जिलों से समिति के निमंत्रण में

IMG 20260303 WA0479

जनप्रतिनिधि मंत्री अधिकारी कर्मचारी तथा राजनीतिक दलों के प्राधिकारी सहित भारी तादाद में भक्तगण एवं श्रोता सिंगोड़ी पहुंचे है जिसको लेकर समिति द्वारा उचित वा व्यापक व्यवस्थाओं को लेकर जुटी हुई है।

[yop_poll id="10"]
Show More

AKASH TAMRAKAR Chhindwara mp

I am a News Report in Madhya Pradesh and News Channel work for Vande Bharat news Agency.
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!