A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

वाराणसी नगर निगम ने Tax वसूली में रचा इतिहास, 2025-26 में 403.45 करोड़ का मिला राजस्व

वाराणसी नगर निगम ने Tax वसूली में रचा इतिहास, 2025-26 में 403.45 करोड़ का मिला राजस्व

वाराणसी नगर निगम ने Tax वसूली में रचा इतिहास, 2025-26 में 403.45 करोड़ का मिला राजस्व

चन्दौली वाराणसी नगर निगम ने रिकॉर्ड राजस्व वसूली कर इतिहास रचा है. वर्ष 2025 – 26 में रिकॉर्ड 403.45 करोड़ रुपये वसूल हुए हैं. यह आंकड़ा वर्ष 2022-23 की तुलना में चार गुना ज्यादा है.बीते 10 वर्षों में वाराणसी ने विकास कार्य के क्षेत्र में नई उपलब्धियां को हासिल किया है. वहीं अब वाराणसी नगर निगम ने रिकॉर्ड राजस्व वसूली करके इतिहास रच दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2022-23 की तुलना में 2025-26 में नगर निगम द्वारा 4 गुना अधिक राजस्व प्राप्त किया गया है. इसमें सबसे ज्यादा संपत्ति कर दुकान किराया विज्ञापन और नगर निगम रोड कटिंग का टैक्स शामिल है. 2025 -26 में 403.45 करोड़ राजस्व वसूली

वाराणसी नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की तरफ से ABP Live को मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022-23 में कुल राजस्व वसूली 94.36 करोड रुपये थी, जबकि इस वर्ष 2025 – 26 में इसमें रिकॉर्ड वृद्धि देखी जा रही है. करीब चार गुना राजस्व वसूली के साथ यह आंकड़ा 403.45 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

 

डिजिटल इंडिया अभियान बनी बड़ी वजह

इस परिवर्तन की सबसे बड़ी वजह डिजिटल इंडिया अभियान है और वाराणसी नगर निगम प्रदेश का पहला नगर निगम है जिसने गृहकर, जलकर और सीवर कर के लिए एकीकृत बिल की व्यवस्था तय की है. वित्तीय वर्ष 2025- 26 के अंतिम दिन 31 मार्च को 1 दिन में ही वाराणसी के 7000 भवन स्वामियों ने 27 करोड रुपये टैक्स जमा किया.सबसे ज्यादा संपत्ति कर वसूली

तुलनात्मक आधार पर वाराणसी में 2022-23 में संपत्ति कर 89 करोड़ प्राप्त किया गया तो वहीं 2025 -26 में रिकॉर्ड 267.55 करोड रुपये वसूला गया. इसके अलावा विज्ञापन 2025 -26 में 12.18 करोड़, नगर निगम रोड कटिंग 15.22 करोड़ रही जिसकी वजह से कुल राजस्व वसूली 403.45 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं.

 

लक्ष्य से ज्यादा हुई वसूली- निगम कमिश्नर

गौरतलब है कि वित्तीय 2025-26 में ऐतिहासिक टैक्स वसूली कर इतिहास रच दिया है. इस बाबत निगम कमिश्नर हिमांशु नागपाल के मुताबिक, वर्ष 2025-26 में संपत्ति कर वसूली के लिए 225 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 267.55 करोड़ (26,755.51 लाख) रुपये की वसूली हुई है. जबकि वर्ष 2010 के बाद गृहकर की दरों में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की गई है. अब वाराणसी नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की खूब सराहना हो रही है.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!