A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद मीरजापुर थाना चुनार व जमालपुर पुलिस टीम द्वारा गो-तस्करी के अभियोग में वांछित फरार चल रहे ₹ 25-25 हजार के इनामियां 02 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद मीरजापुर थाना चुनार व जमालपुर पुलिस टीम द्वारा गो-तस्करी के अभियोग में वांछित फरार चल रहे ₹ 25-25 हजार के इनामियां 02 अभियुक्त गिरफ्तार 02 2

01 2अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा पुरस्कार घोषित/इनामियाँ/गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गये हैं। थाना चुनार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-600/2025 धारा 109,325,338,336 (3) बीएनएस, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 3/25 आयुध अधि. में वांछित फरार चल रहें ₹25,000/- के इनामियां अभियुक्त अब्दुल साहिद पुत्र महिबुल्ला निवासी ग्राम दिलाही खैराही थाना कर्मा जनपद सोनभद्र को 01 अदद 315 बोर तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-93/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अभियोग में वांछित / फरार चल रहे ₹25,000/- के इनामियां अभियुक्त शकील अंसारी पुत्र कमरूद्दीन अंसारी निवासी तोरी थाना भगवानपुर जनपद भभुआ, बिहार को थाना जमालपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चुनार व जमलापुर पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा०न्यायालय/जेल भेजा गया।

नाम पता गिरफ्तार इनामियां अभियुक्त – 1. अब्दुल साहिद पुत्र महिबुल्ला निवासी ग्राम दिलाही खैराही थाना कर्मा जनपद सोनभद्र, उम्र 37 वर्ष । 2. शकील अंसारी पुत्र कमरूद्दीन अंसारी निवासी तोरी थाना भगवानपुर जनपद भभुआ, बिहार, उम्र 21 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग –(अब्दुल साहिद)* मु0अ0सं0- 130/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनिय थाना चुनार, जनपद मीरजापुर । मु0अ0सं0-600/2025 धारा 109,325,338,336 (3) बीएनएस, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 3/25 आयुध अधिनिय थाना चुनार जनपद मीरजापुर। *( शकील अंसारी)* मु0अ0सं0-93/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना चुनार मीरजापुर।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम – प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह मय पुलिस टीम थाना चुनार जनपद मीरजापुर। उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!