
बाघमारा प्रखंड में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर वार्ड नंबर 5 की पार्षद निरुपमा देवी ने सक्रिय पहल की है। इसी क्रम में उन्होंने बाघमारा के बीडीओ लक्ष्मण यादव से औपचारिक मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान पार्षद निरुपमा देवी ने वार्ड नंबर 5 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से बीडीओ को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास, विधवा ,वृद्धा विकलांग तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का अनुरोध किया।
बीडीओ लक्ष्मण यादव ने पार्षद की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के सहयोग से जनता के हित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
स्थानीय लोगों ने पार्षद की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में वार्ड नंबर 5 में विकास कार्यों को गति मिलेगी।






