A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

जनहित में रूख सख्त, महापौर का बस स्टेंड क्षेत्र का औचक निरीक्षण

स्वक्षता एवं जल निकासी व्यवस्था सुधारने त्वरित कार्रवाई के दिये निर्देश

 

IMG 20260411 WA0071कटनी

शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने एवं जल निकासी तंत्र को सुचारू रखने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गुरुवार की सुबह क्षेत्रीय पार्षद ओमप्रकाश बल्ली सोनी एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ बस स्टैंड स्थित नाले- नालियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने नाले की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

IMG 20260411 WA0074

निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि नाले में अवरोध के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाले की समयबद्ध मरम्मत कराई जाए एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

IMG 20260411 WA0076महापौर श्रीमती सूरी ने बस स्टैंड परिसर का भी निरीक्षण करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिकों का आवागमन होता है, इसलिए यहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को नियमित सफाई, कचरा उठाव एवं निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

 

IMG 20260411 WA0077इस दौरान महापौर ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर अपील की कि वे शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में अपना सहयोग दें।

 

IMG 20260411 WA0078महापौर श्रीमती सूरी ने स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है और इन व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

कटनी ब्यूरो चीफ , सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!