वन्दे भारत न्यूज़ /प्रवीण कुमार होडल, 14 अप्रैल: दयाल फाउंडेशन द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल में दयाल पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से कुल 74 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।:कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रवक्ता (राजनीति विज्ञान) सुभाष मलिक ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद गणपत अरोड़ा (फरीदाबाद) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश कुमार (नवजीवन ब्लड बैंक, जैन असली शिकंजी, होडल) उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चित्रकार कुमारी संजोली अरोड़ा (फरीदाबाद), पवन पागल (पलवल) तथा चेतन भारती (होडल) शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों की कलाकृतियों का सूक्ष्म मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन दयाल फाउंडेशन के संरक्षक अनुज चौहान द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि गणपत अरोड़ा ने विद्यार्थियों को चित्रकला से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं निर्णायक संजोली अरोड़ा ने विद्यार्थियों से सामाजिक मुद्दों को अपनी कला में शामिल करने और रंगों के बेहतर संयोजन पर ध्यान देने का आह्वान किया। चित्रकार पवन पागल ने वर्तमान समय में कलाओं के प्रति घटती रुचि पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को बेहद आवश्यक बताया। इस अवसर पर शिक्षक चेतराम, नितेश सैनी, वीर सिंह, खेमचंद, सावंत सैनी, राजकुमार हंस, प्रीतपाल सिंह, बालमुकुंद सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज जी ने आज यमुनानगर में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम यमुनानगर में कार्यरत रहे सहायक अभियंता दीपक सुखीजा द्वारा प्रॉपर्टी की फेक आईडी बनाकर एनडीसी जारी के मामले में सहायक अभियंता पर अपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश एसपी यमुनानगर को दिए।
28/05/2026
डीएसपी श्री ललित कुमार ने गांव पक्का शहीदां में ग्रामीणों से की नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील
28/05/2026
कालांवाली में मातम: 12 घंटे में बुझ गए दो घरों के चिराग, ओवरडोज की आशंका से दहला गांव
27/05/2026
बड़ी कामयाबी: अंबाला में 3 परिजनों की हत्या करने वाला अभिषेक सीआईए 1 से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार ! खेतों में भागकर पुलिस पर चलाई थी गोली बीते शनिवार को शहजादपुर के बिचपड़ी गांव में जिस तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया था, उसमें अंबाला सीआईए-1 की टीम को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अपने ही सगे परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतारने वाले कलयुगी और बेरहम आरोपी अभिषेक को पुलिस ने एक एनकाउंटर यानी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
19/05/2026
महिला थाना में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, महिला सुरक्षा के प्रति बढ़ी जागरूकता
19/05/2026
हरियाणा इंडियन नेशनल कांग्रेस की अंबाला कमेटी द्वारा पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता पर बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने डीसी ऑफिस पहुंचकर प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देने और महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग की।
17/05/2026
बब्याल और रामगढ़ माजरा में टांगरी नदी बांध पर स्टोन पीचिंग के निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोह ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अपने कर कमलों से किया
17/05/2026
भारत माता के अमर सपूत महाराणा प्रताप अमर रहें! आज अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय ‘महाराणा प्रताप जयंती’ समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी एवं मिजोरम के माननीय राज्यपाल जनरल वी. के. सिंह जी ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी का जीवन साहस, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा है। शहजादपुर में आज उनकी प्रतिमा का अनावरण नई पीढ़ी को देशभक्ति, वीरता और आत्मसम्मान का संदेश देता रहेगा। यह पावन स्थल आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा और अदम्य साहस की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। इस अवसर पर टीम हरियाणा के मंत्री श्याम सिंह राणा जी, मंत्री महिपाल ढांडा जी, राज्य मंत्री राजेश नागर जी, अंबाला जिला अध्यक्ष मंदीप राणा जी, असंध विधायक योगेंद्र राणा जी, भाजपा प्रदेश सचिव राहुल राणा जी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी पवन सैनी जी एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री संजय सिंह जी उपस्थित रहे। नायब सैनी जनरल वी.के. सिंह श्याम सिंह राणा महिपाल ढंडा एमएलए राजेश नगर
16/05/2026
सावधान! पुराने मोबाइल बन रहे साइबर ठगों का हथियार,डेटा रिकवर कर लोगों को लगा रहे चूना :-एसपी दीपक सहारन
12/05/2026
हरियाणा-अंबालाः चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम ईवीएम सेंटर पहुंचे और धरने पर बैठे कांग्रेस प्रत्याशियों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। कांग्रेस प्रत्याशियों ने मतगणना प्रक्रिया और ईवीएम सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताएं प्रशासन के सामने रखीं। मौके पर भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा। प्रशासन ने निष्पक्ष प्रक्रिया का भरोसा दिलाते हुए सभी पक्षों से शांतिपूर्ण सहयोग की अपील की।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!