
झालरापाटन (झालावाड़), 14 अप्रैल। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर स्कूली छात्रों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 51 यूनिट रक्तदान किया गया।
कार्यक्रम में SDPI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम खोईवाल, प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन, जिला अध्यक्ष मोहम्मद आकिब सहित कई गणमान्य अतिथियों ने मंच साझा किया। वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा सामाजिक न्याय और समानता के उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया।
नगर अध्यक्ष शकील खान ने जानकारी देते हो बताया कि आयोजन में शहर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में SDPI की नगर कमेटी एवं स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।







