पं•धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से भव्य श्रीरामकथा 26से 30 अप्रैल तक नागपुर में
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर, बुधवार 22 अप्रैल 2026
नागपुर ==-: प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं• धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से भव्य श्रीरामकथा का आयोजन 26 अप्रैल रविवार से लेकर 30 अप्रैल गुरूवार 2026 तक नागपुर शहर के रेशमबाग मैदान में संपन्न होने जा रहा है। पं• धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के द्वारा यह श्रीरामकथा प्रतिदिन सायंकाल पांच बजे से आयोजित की जायेगी। भव्य श्रीरामकथा आयोजन की तैयारियों को लेकर शुभारंभ 20 अप्रैल 2026 को सायंकाल तीन बजे रेशमबाग मैदान पर विधिवत भूमिपूजन के साथ कीया गया। जानकारी अनुसार इस श्रीरामकथा आयोजन का शुभारंभ 26 अप्रैल 2026 रविवार सुबह 07 बजे खाटू श्याम मंदिर, नंदनवन से कलश यात्रा के साथ होगा, कलश यात्रा नागपुर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रेशमबाग मैदान तक पहुँचेगी। इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन माता बहनों भाईयों की शामिल होनें की आशा है। बागेश्वर धाम सेवामंडल , नागपुर के द्वारा नागपुर शहर सहित पूरे महाराष्ट्र के श्री राम हनुमान के भक्तजनों , सनातन प्रेमियों से इस आयोजन में पहुंचने के लिए सादर आव्हान किया जा रहा है। यह भव्य आध्यात्मिक आयोजन केवल नागपुर ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लिए सबसे विशाल प्रेरणादायक आयोजनों में विशेष स्थान बनायेगा, ऐसी आशा की जा रही है।







