?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला पदाधिकारी गया के द्वारा टिकारी अनुमंडल कार्यालय कच्छ मे उतर नहर परियोजना के भू अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक की गई l

गया, 21 अप्रैल 2026, जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर द्वारा आज टिकारी अनुमंडल कार्यालय कक्ष में उत्तर नहर परियोजना के भूअर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक की गई।
फेज 01 की समीक्षा में गुरारू अंचल में 632 रैयत में 387 रैयतों को भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की राशि उपलब्ध करवाया दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अंचल अधिकारी गुरारू के पास जितने भी रैयतों का एलपीसी पेंडिंग है उसे तेजी से प्राप्त करें और उन्हें मुआवजे की राशि भुगतान करवाये। उन्होंने निर्देश दिया है कि उन संबंधित पंचायत में कर्मियों को टीम बनाकर डोर टू डोर भेजें और रैयतों से कागजात प्राप्त करते हुए भुगतान में तेजी लाएं। जिला पदाधिकारी ने सलेवा मौज, तिनेरी मौजा एवं शेरपुर मौज में विशेष कैंप लगाने को कहा है।
गुरुआ अंचलाधिकारी से समीक्षा में बताया गया कि 333 रैयतों में से 243 रैयतों को मुआवजा दिया गया है। 30 रैयत लोकेट नही हो पा रहे हैं, जिला पदाधिकारी ने कहा कि वैसे रैयत जो लोकेट नहीं हो पा रहे हैं उनके जमीन पर नोटिस लगवाए/ बोर्ड लगाए और उन्हें सूचित करवाए की अंचल कार्यालय में आकर संपर्क करें उनकी जमीन उत्तर कोयल नहर परियोजना में ली जा रही है।
कोच अंचलाधिकारी से जानकारी लेने पर बताया गया कि 211 रैयतों में से 158 रैयतों को भुगतान किया जा चुका है।

उत्तर नहर परियोजना फेज 02 की समीक्षा में जिला पदाधिकारी ने परिया एवं गुरारू के अंचल अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिन मौज में आपसी सहमति के कारण अवरोध है उन मौजा में विशेष रूप से कैंप लगाकर समस्या को समाधान कराते हुए परियोजना को तेजी से पूर्ण करवाये।
विदित हो कि उत्तर कोयल नहर परियोजना के कार्यो के प्रगति का हर सप्ताह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी की जा रही है।
बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता आपदा, ज़िला भूअर्जन पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी टिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी शेरघाटी, डीसीएलआर सदर, डीसीएलआर टिकारी, डीसीएलआर शेरघाटी, संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्देभारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!