A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री धामी तराशे हुए हीरा, प्रदेश का कर रहे समुचित विकास: भरत चौधरी

शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैडा और ग्राम विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री धामी तराशे हुए हीरा, प्रदेश का कर रहे समुचित विकास: भरत चौधरी

— शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैडा और ग्राम विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर किया भव्य स्वागतIMG 20260422 WA0144 IMG 20260422 WA0145 IMG 20260422 WA0147

— बोले स्वामी यतीश्वरानंद के विधायक न होने से विकास कार्य हुए बाधित, 2027 में भारी मतों से जिताएं

हरिद्वार। वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर कैबिनेट ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी और शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं सम्मान हुआ। इस दौरान सभी ब्लॉक प्रमुख, प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों ने स्वागत किया। दोनों मंत्रियों ने आमजन की समस्याओं पर फोकस करने को कहा।

बुधवार को वेद मंदिर आश्रम पहुंचे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तराशा हुआ हीरा बताते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियांवित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की आयु कम है, लेकिन सोच बहुत बड़ी है और कभी किसी भी विवाद में नहीं रहें। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की कमी खलती है और उनके न होने से क्षेत्र में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए इस बार उन्हें भारी मतों से जिताकर विधानसभा में भेजना है।

शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी से सहयोग मांगते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम धामी के विजन को पूरा करना है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और रामसिंह कैड़ा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके निर्देशन से ग्राम पंचायत क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास कार्य होंगे। उन्होंने सभी ब्लॉक प्रमुख, प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, निकायों के अध्यक्षों से अपनी क्षेत्रों की समस्याओं को अवगत कराते हुए समय रहते हुए उनका तत्काल निवारण करवा लें।

कार्यक्रम का संचालन राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल और सुनील सैनी ने किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, चेयरमैन राजीव शर्मा, नारसन ब्लॉक प्रमुख कोमल देवी, खानपुर ब्लॉक प्रमुख नीतीश चौधरी, बहादराबाद ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, रुड़की ब्लॉक प्रमुख लुबना राव, भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल, लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष दौलत, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुशील पवार, विवेक चौहान, राकेश सैनी, विक्रम चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह और सुभाष वर्मा, उपाध्यक्ष अमित चौहान, पूर्व चेयरमैन मानवेंद्र चौधरी और बिजेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप, संजय सरदार, बृजमोहन पोखरियाल, वरिष्ठ नेता साधुराम चौहान, राव काले खान, कविंद्र चौधरी, बालम सिंह नेगी, धर्मेंद्र प्रधान, बलवंत सिंह पंवार, विपिन चौधरी, हरेंद्र चौधरी, राजपाल सिंह, मनीष चौधरी, राजपाल सिंह, विक्रांत राठी, जॉनी, अनुराग राठी, जसवीर सिंह, आशीष पाल, गौरव शर्मा, शक्ति राठी, ऋषिपाल कश्यप, दीपक प्रधान, संदीप राठौर, साहब सिंह, विजय चौहान, मेघवाल सिंह, डिंपल सरदार, श्रवण चौहान, अमित सैनी, सतविंद्र, अंकित चौहान, हरद्वारी चौहान, विशेष चौहान, अशोक धीमान, सचिन चौहान, मुकेश कुमार, राजपाल प्रधान आदि के साथ क्षेत्रवासी एवं गणमान्य सम्मानित नेतागण मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!