
दीक्षांत परेड समारोह में कानपुर पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया

दीक्षांत परेड समारोह के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके रिक्रूट आरक्षियों की Passing Out Parade (POP) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल द्वारा परेड की सलामी ग्रहण की गई तथा विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

अनुशासन, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड समारोह का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल द्वारा परेड की सलामी ग्रहण करते हुए नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, संविधान के प्रति आस्था एवं जनसेवा की शपथ दिलाई गई। पुलिस आयुक्त महोदय ने नवआरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि खाकी केवल वर्दी नहीं, बल्कि जनविश्वास, उत्तरदायित्व और सेवा का प्रतीक है।

[yop_poll id="10"]






