उत्तर प्रदेश

हिंदुस्तान ओलंपियाड में अंकित गुप्ता का शानदार प्रदर्शन: बीईओ ने दी शुभकामना

कम्पोजिट विद्यालय रानीगंज का छात्र है अंकित

बलिया।बैरिया ब्लॉक अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय रानीगंज का छात्र अंकित गुप्ता ने हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्थानीय रानीगंज बाजार निवासी अंकित ने यह उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार, स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक पंकज सिंह ने बताया कि अंकित की यह सफलता पढ़ाई के प्रति उसकी लगन और नियमित मेहनत का परिणाम है।इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्र ने प्रसन्नता व्यक्त की।उन्होंने अंकित सहित पूरे विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही संस्थान की पहचान है और अंकित की यह उपलब्धि अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।शिक्षकों, सहपाठियों और क्षेत्र के लोगों ने भी अंकित की सफलता पर खुशी जताई है। सभी ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!