

महेश निषाद चंद्रपुर महाराष्ट्र:
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जिला चंद्रपुर द्वारा जिला दौरा कार्यक्रम के तहत चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक प्रदेश सचिव मा. महेंद्रजी मकेश्वर साहेब की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
*प्रमुख उपस्थिति*
इस बैठक में जिलाध्यक्ष मा. रत्नाकर साठे साहेब और लोकसभा प्रभारी मा. धर्मांशजी निकोसे साहेब प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में चंद्रपुर विधानसभा और चंद्रपुर शहर कार्यकारिणी का पूर्णगठन किया गया।
*नई कार्यकारिणी की घोषणा*
सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया:
*चंद्रपुर विधानसभा कार्यकारिणी*
– *अध्यक्ष*: सयाजी लोणारे
– *उपाध्यक्ष*: नितेश नरगडे
– *महासचिव*: महेंद्र सोनटक्के
– *कोषाध्यक्ष*: मनोहर साखरे
*चंद्रपुर शहर कार्यकारिणी*
– *शहर अध्यक्ष*: विमीत कोसे
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर अभिनंदन किया गया।
*बैठक में मौजूद अन्य पदाधिकारी*
बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रा. डॉ. लाडे साहेब, जिला सचिव संजय मेश्राम, मा. नवानंदजी खंडाळे साहेब, डॉ. ज्ञानेश्वरजी राऊत साहेब, विलासजी उंदीरवाडे, कार्तिकजी वनकर, कपीलजी रामटेके, मिलिंदजी कातकर, किशोरजी चिकाटे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रदेश सचिव महेंद्रजी मकेश्वर ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।




