A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजोधपुर राजस्थान

1 मई मजदूर दिवस पर जुलूस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

 

WhatsApp Image 2026 04 28 at 17.16.49जोधपुर। 28 अप्रैल। जोधपुर ऑटो रिक्शा यूनियन कार्यालय में आज यूनियन अध्यक्ष उमराव खाँ की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मुख्य रूप से 1 मई मजदूर दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई। जिसमें बडी संख्या में ऑटो चालक मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के सचिव शहजाद अली ने कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सभी मजदूरों को एकजुट होकर अपने हकों के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने बताया कि मजदूर दिवस के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। जुलूस यूनियन कार्यालय से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए सोजती गेट पर मुख्य जुलूस में सम्मिलित होगा।

बैठक में उमराव खाँ, निजामुद्दीन अब्बासी, द्वारकेश व्यास, ताज मोहम्मद, बाबूलाल खींची, मो. आसिफ, विमलेश बोराणा, शहजाद अली, मोहिनुद्दीन अंगारा, विनोद शर्मा को अपने अपने क्षेत्रों में संपर्क कर अधिक से अधिक ऑटो चालकों को जुलूस में आने के लिए संपर्क करने के निर्देश दिए गऐ।

Back to top button
error: Content is protected !!