उत्तर प्रदेश

बीडीओ संग ब्लॉक प्रमुख ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर

बलिया-बैरिया। इस समय बैरिया ब्लॉक प्रमुख डॉ मधु सिंह द्वारा परिषदीय विद्यालयों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।एक तरफ जहाँ उनकी इस मुहीम का अभिभावकों एवं नियमित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले शिक्षकों द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की जा रही है, वही लेट लतीफ एवं अनियमित शिक्षकों में बेचैनी देखी जा रही है।ब्लॉक प्रमुख द्वारा अपने निरीक्षण के दौरान अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों की प्रशंसा के साथ ही लापरवाही एवं कमिया पाई जाने पर सुधार हेतु दिशा निर्देश भी दिया जा रहा है।इसी क्रम में ब्लॉक प्रमुख डॉ. मधु सिंह द्वारा खण्ड विकास अधिकारी आदित्य सिंह केसाथ मंगलवार को क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय दलपतपुर, प्राथमिक विद्यालय पवयाछपरा तथा कम्पोजिट विद्यालय बुधनचक (दया छपरा) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर में दर्ज उपस्थिति और छात्रों की वास्तविक उपस्थिति में अंतर पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित शिक्षकों को कड़ी चेतावनी देते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
ब्लॉक प्रमुख डॉ. मधु सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं,इसके बावजूद विद्यालयों में लापरवाही सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नही है। अधिक से अधिक नामांकन बढ़ाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हर विद्यालय में भौतिक संसाधन उपलब्ध है, पर्याप्त मात्रा में शिक्षक है ।सरकार द्वारा हर तरह से विद्यालयों को संतृप्त किया जा रहा है ,फिर भी नामांकन एवं उपस्थिति में निरंतर कमी आ रही है, ये विचारणीय प्रश्न है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि विद्यालयों में किसी प्रकार की समस्या है, तो उसे तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति पर भी चिंता जताई गई। वहां मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि समय का नियमित पालन किया जाए और बच्चों को सभी निर्धारित सुविधाएं सही ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। मिड-डे मील को लेकर भी सख्त निर्देश दिया कि बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।IMG 20260428 WA0279 IMG 20260428 WA0278

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!