
विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोट पौड़ी में प्रथम मेधावी छात्र सम्मा
न समारोह का आयोजन
जोत सिंह राणा रा o शि o स o ब्लॉक अध्यक्ष कोट एवं उनकी कार्यकारिणी के द्वारा आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी महोदय सुश्री भारती गैरोला , ब्लॉक अध्यक्ष जोत सिंह राणा,सेवानिवृत अध्यापक श्री नरेश पुंडीर जी एवं श्री वीरेंद्र जदली जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । राजकीय शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष श्री जोत सिंह राणा जी के द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि प्रत्येक वर्ष वह ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे जिससे कि आगे आने वाले समय में हमारे विद्यार्थी इससे प्रोत्साहित होकर परिषदीय परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सके उन्होंने विद्यालयों की वर्तमान स्थिति में सुधार हेतु उपस्थित सभी प्रधानाचार्य से उनके द्वारा अनुरोध किया गया की समय-समय पर विद्यालय स्तर पर विद्यालय के विकास हेतु बच्चों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाए उन्होंने उपस्थित अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया की आने वाले समय पर विद्यार्थियों की प्रगति के लिए संपूर्ण कार्यकारिणी के द्वारा प्रयास किए जाते रहेंगे कार्यक्रम में ब्लॉक के समस्त प्रधानाचार्य उपस्थित रहे ।
ब्लॉक स्तर के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र विद्यालय स्तर के मेधावी छात्र एवं अभिभावक उपस्थित हुए कोट कार्यकारिणी के द्वारा सभी मेधावी छात्रों को ट्राफियां वितरित की गई एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी देकर सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया, उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2025-26 में कक्षा 12 राजकीय इंटर कॉलेज कोट के सिद्धार्थ ने 86.6% अंक लेकर ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया, हाई स्कूल में कुमारी अवंतिका राजकीय इंटर कॉलेज खोलाचोरी ने 83.4% अंक प्राप्त कर ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही साथ ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज nahsain के प्रधानाचार्य डॉ विश्वक सेन शास्त्री को आदर्श विद्यालय एवं कुशल प्रबंधन हेतु ट्रॉफी खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री भारती गैरोला के द्वारा प्रदान की गई कार्यक्रम का समापन खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री भारती गैरोला के अभिभाषण के साथ हुआ, एवं उनके द्वारा समस्त कार्यकारिणी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया कार्यक्रम में विकासखंड के समस्त प्रधानाचार्य डॉक्टर विश्वक सेन शास्त्री, श्री मनोज बिजलवान, श्री सुभाष शाह, श्रीमती वर्षा अग्रवाल, श्री विक्रम सिंह नेगी, श्री ओमप्रकाशकांडपाल, श्री रिशिपाल, श्रीमती पल्लवी शर्मा, श्रीमती पुष्पा नौटियाल, श्रीमती सुनीता एवं ब्लॉक खेल समन्वय श्री जितेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे ।











