A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजोधपुर राजस्थान

दिनदहाड़े मकान के टूटे ताले, एक्टिवा सवार तीन युवकों की करतूत

सोने के जेवर, डेढ़ किलो चांदी और 1.80 लाख की नकदी पर किया हाथ साफ

जोधपुर। 29 अप्रैल, मण्डोर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरो ने सोने के जेवर, 1.5 किलो चांदी और करीब 1.80 लाख की नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। उक्त चोरी की वारदात को अंजाम एक्टिवा सवार तीन अज्ञात युवको ने दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगणवा स्थित पाबूजी मंदिर के पास निवासी सांवरलाल पुत्र मिश्रीलाल जटिया अपनी पत्नी के साथ गत 25 अप्रैल को गांव गए हुए थे। 26 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे उनके पुत्र व पुत्री घर पर ताला लगाकर पास में ही मामा के घर गए थे। इसी दौरान एक्टिवा पर आए तीन युवकों ने मकान के ताले तोड़ दिए और घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोर घर में रखे 7 मादलिया सोने के, एक तोला सोने का टीको, करीब 1.5 किलो चांदी तथा 1 लाख 80 हजार रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए।
पीड़ित सांवरलाल ने मण्डोर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(3) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई शेषाराम कर रहे है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!