महाराष्ट्र

राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा की स्व-गणना से महाराष्ट्र में जनगणना 2027 का शुभारंभ

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
देश की पहली डिजिटल जनगणना ‘जनगणना 2027’ का महाराष्ट्र में औपचारिक शुभारंभ आज राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने स्व-गणना करके किया। लोकभवन, मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने खुद ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की।

*महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर शुरुआत*
महाराष्ट्र स्थापना दिवस के मौके पर जनगणना शुरू होने पर खुशी जताते हुए राज्यपाल ने प्रदेश की जनता से इस राष्ट्रीय उपक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना से डेटा की गुणवत्ता और गति दोनों बेहतर होगी।

*1 से 15 मई तक स्व-गणना*
महाराष्ट्र की मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी डॉ. निरुपमा डांगे ने बताया कि स्व-गणना 1 मई से 15 मई 2026 तक चलेगी। इसमें हर नागरिक को खुद 33 सवालों के जवाब देने हैं। यह प्रक्रिया सिर्फ दस मिनट में पूरी हो जाती है। इसके बाद जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर शेष परिवारों की गणना करेंगे। राज्य में कुल 2.6 लाख कर्मचारी जनगणना कार्य में लगाए गए हैं।

*कौन-कौन रहे मौजूद*
इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी सुधा देव वर्मा, अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पश्चिम उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा, राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे, उप महानिबंधक ए. एन. राजीव और उप महानिबंधक यशवंत पाटील प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

राज्यपाल की स्व-गणना के साथ ही महाराष्ट्र में डिजिटल जनगणना का पहला चरण शुरू हो गया है। प्रशासन ने नागरिकों से https://se.census.gov.in पर जाकर स्व-गणना करने की अपील की है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!