A2Z सभी खबर सभी जिले की

शूरवीर योद्धाओं के जीवन से प्रेरणा लेकर करें देशहित में काम

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

 

शूरवीर योद्धाओं के जीवन से प्रेरणा लेकर करें देशहित में कामIMG 20260509 WA0031 IMG 20260509 WA0029 IMG 20260509 WA0027

— हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धारीवाला में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का हुआ अनावरण

— पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सौजन्य से स्थापित हुई प्रतिमा

— कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और प्रदीप बत्रा के साथ स्वामी यतीश्वरानंद ने किया अनावरण

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धारीवाला में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कैबिनेट ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं से उनके बलिदान और शौर्य के प्रति आगामी पीढ़ी प्रेरित होती है।

ग्राम धारीवाला में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सौजन्य से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की गई। जिसका शनिवार को भव्य समारोह में अनावरण हुआ। अनावरण करते हुए कैबिनेट ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि महाराणा प्रताप ऐसे शूरवीर योद्धा हुए जिन्होंने समझौता करने के बजाय संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे महापुरुषों के बलिदान से ही आज देश में लोकतंत्र और जनता का शासन है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं से उनके बलिदान की जानकारी युवा पीढ़ी को मिलती है ओर उनके बलिदानों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का साहस मिलता है। उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन को संघर्षमयी जीवन बताते हुए कहा कि यदि विपरित परिस्थितियों में वे समझौता कर लेते तो देश में विदेशी ताकतों की सत्ता होती। उन्होंने युवाओं को उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बनाकर देशहित में कार्य करने को आहृवान किया। संचालन पूर्व चेयरमैन साधुराम चौहान ने किया।

इस अवसर पर चौहान राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवंत सिंह चौहान, चौहान क्षत्रिय कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह, महामंत्री रविंद्र चौहान, विजय चौहान, महंत राममुनि, राज्यमंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, नेत्रपाल सिंह चौहान, ग्राम प्रधान शिवानी चौहान, मलखान सिंह, कोमल चौहान, जगत सिंह, विजेंद्र प्रधान, देवेंद्र चौहान, ज्योति चौहान, सतीश चौहान, वेदपाल राणा, कृष्णपाल चौहान, यशपाल चौहान, अशोक राणा, नरेश भगत, जिपं उपाध्यक्ष अमित चौहान, सोनी चौहान, शीषमा चौहान, विशेष चौहान, आदेश चौहान, सुशील पंवार, संजय सरदार, ऋषिपाल कश्यप, सरदार करण सिंह, सुभाष चौहान, श्रवण चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, अशोक चौहान, मेघपाल चौहान, कुंवरपाल, सोहनवीर पाल, सचिन चौहान, त्रिलोक चौहान, मांगेराम प्रधान, डॉ सोहमवीर, नरेश चौहान, रामवीर चौहान, अर्जुन प्रधान, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, श्यामसुंदर चौहान, अंकित चौहान, गुरबाज सिंह, राजपाल, भीम सिंह आदि क्षेत्रवाणीगण शामिल हुए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!