सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटना न्यून करने हेतु चला विशेष चेकिंग अभियान ।
क्षेत्राधिकारी यातायात की अध्यक्षता मे प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा ZFD के अंतर्गत सी० सी० टीम को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चला रहे वाहन चालकों के विरुद्ध
पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर डा० अभिषेक महाजन के आदेश के अनुपालन के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर श्री प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री सुजीत राय की अध्यक्षता मे प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव मय टीम द्वारा पुलिस लाइन परिसर स्थित सभागार कक्ष मे सम्पूर्ण जनपद मे गठित सी० सी० टीम को दुर्घटना से बचाव हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ०प्र० के डी०जी० परिपत्र संख्या: 42/2025 मे निहित आदेश-निर्देश के अनुपालन करने के संबंध मे अवगत कराते हुए डुमरियागंज थानाक्षेत्र के बैदौला चौराहा व आदि स्थानों पर पी० ए० सिस्टम से आम जनमानस को जागरूक किया गया तथा मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध 02 एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 01 वाहनों का चालान किया गया एवं सड़को के किनारे अवैध रूप से खड़े बड़े वाहनों को जिनसे दुर्घटना की प्रबल संभावना/जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी उनका M. V. Act के तहत चालान कर हटवाया गया एवं चार पहिया वाहनों में सीटबेल्ट का प्रयोग न करना, बिना हेलमेट वाहन चलाना, गलत दिशा मे वाहन चलाने वालो वाहनों का चालान करने समेत कुल 97 वाहनों का चालान करते हुए 118500 / रूपये शमन शुल्क की कार्यवाही करते हुए प्रत्येक दशा मे यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओ की संख्या मे भारी कमी लायी जा सके।














