A2Z सभी खबर सभी जिले की

गया बोधगया मे क्रियान्वित /प्रस्तावित राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा बैठक साहरणालय सभागार मे जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता मे आयोजित की गई l

गया, 13 मई 2026, गया बोधगया में क्रियान्वित/ प्रस्तावित राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बोधगया में वाटर सप्लाई योजना के समीक्षा के दौरान बताया गया कि बोधगया जलापूर्ति परियोजना अंतर्गत 11007 घरों में जल संयोजना हेतु आठ ट्यूबेल, 8 क्लोरिनिएटर प्रणाली के साथ पंप हाउस, एक क्लीनर वाटर रिसीवर पंप, 05 जल मीनार, 17.26 किलोमीटर राइजिंग मेंन पाइप एवं 207.85 किलोमीटर जल वितरण नेटवर्क का कार्य किया जाना है। बुडको के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पांच जल मीनार के निर्माण हेतु अंचल अधिकारी बोधगया से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि यह परियोजना अगले 11 महीना के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए पूर्ण करवाये साथ ही जिन स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने हेतु सड़के खोदी जाएगी उसके समानांतर सड़के को समतलीकरण भी करवाते चले ताकि आवागमन में किसी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं हो सके साथ ही आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए हैं कि सड़क खुदाई के दौरान कहीं भी सड़क पर जल जमाव नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखेंगे।
बोधगया सीवरेज नेटवर्क एवं एसपी योजना के समीक्षा के दौरान बताया गया की 10 वार्डों के 6000 घरों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने के लिए 4 एमएलडी एवं एसटीपी 54 किलोमीटर सीवरेज नेटवर्क, दो मध्यवर्ती पम्पिंग स्टेशन, 300 मी एफफ्लूएंट राइजिंग मेन एवं 210 किलोमीटर राइजिंग मेन का काम किया जाना है, उक्त कार्य के लिए अंचल अधिकारी बोधगया को अगले दो दिनों के अंदर अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिए हैं, ताकि अगले 1 वर्षों में कार्य पूर्ण किया जा सके।
भागलपुर पार्क जीर्णोद्धार परियोजना के समीक्षा के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बोधगया को निर्देश दिए हैं कि अगले 15 दिनों के अंदर कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।
नगर परिषद बोधगया नोड वन मोड़ से नोड वन बस स्टैंड तक सड़क एवं नाला निर्माण के समीक्षा के दौरान कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग एवं पर्यटन विभाग को आपस में समन्वय कर सड़क निर्माण में अग्रेतर कार्रवाई करवाने का निर्देश दिए हैं।
गांधी मैदान पार्क गया का पुर्नविकास कार्य के समीक्षा के दौरान पर्यटन विभाग के पदाधिकारी ने बताया पार्क के चारों तरफ स्टेप पर रेड सेंडस्टोन बिछाने का कार्य पूर्ण कर ली गई है, शेष काम तेजी से पूर्व किया जा रहा है।
गेवाल बीघा पुलिस लाइन सड़क मरामाती एवं चौड़ीकरण की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि आगामी बरसात के मौसम के पहले उक्त सड़क को तेजी से निर्माण करवाए ताकि आवागमन सुचारू रूप से हो सके।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न परियोजनाएं में चल रहे कार्यों को तेजी से पूर्ण करवाये साथ ही कहीं भी खुले में सड़को पर मिट्टी, बालू, गिट्टी को नहीं रखे, हमेशा उसे ढक कर ही प्रयोग करें ताकि आम जनों को कोई दिक्कत नहीं हो सके, प्रदूषण भी इससे काफी कम होगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आपदा, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, वरीय उप समाहर्ता धनराज कुमार सहित सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट reporter😂गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!