A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मकरोनिया नगर पालिका अन्तर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 18 में हो‌ रहे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार चरम पर

Screenshot 20260514 164108सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* हर जगह विकास कार्य कराए जा रहे हैं और लगातार वह उन्नति पर पहुंच कर आमजन को फायदा पहुंचा रहे हैं, मगर नगर पालिका मकरोनिया के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य तो किए जा रहे हैं लेकिन उनमें भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। कुछ ऐसा ही मामला वार्ड क्रमांक 18 में उजागर हो रहा है जहां श्मशान घाट का निर्माण किया जा रहा है, श्मशान घाट निर्माण के लिए करीब 14 लाख 70 हजार के आसपास स्वीकृत हुए वह भी नव निर्माण के लिए, लेकिन ठेकेदार द्वारा नव निर्माण न कराकर पुराने निर्माण को ही मरम्मत कर नवनिर्माण के रूप में पेश किया जा रहा है,इस संबंध में वार्ड पार्षद सीमा कमल चौधरी ने बताया कि निर्माण कार्यों में काफी अनियमितता बरती जा रही है, पुराने निर्माण को डेटिंग कर नया बनाया जा रहा है ,बसी क्रम में वार्ड अध्यक्ष कमल चौधरी कांग्रेस ने बताया कि निर्माण से पूर्व किसी को जानकारी नहीं दी गई, अपने मनमर्जी से कार्य किया जा रहा है,जिस प्रकार से कार्य किया जा रहा है वह गुणवत्ता विहीन है।चल रहे विकास कार्य में लगातार अनियमितता बरती जा रही है, उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा कलेक्टर, कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों और विभागों में जानकारी दी, उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। वार्ड पार्षद सीमा कमल चौधरी ने कहा कि वार्ड क्रमांक 18 में पार्षद कांग्रेस से है, जिसके चलते विकास कार्य नहीं हो रहे ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!