A2Z सभी खबर सभी जिले की

कृष्णा आईटीआई कॉलेज व नर्सिंग विधार्थियो को किया विधिक जागरूक:-

कृष्णा आईटीआई कॉलेज व नर्सिंग विधार्थियो को किया विधिक जागरूक:-IMG 20260516 WA0089 IMG 20260516 WA0088

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण( अपर जिला न्यायाधीश)पाली के तत्वाधान में “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” थीम आधारित विधिक जागरूकता शिविर कृष्णा आईटीआई कॉलेज, चिमनपुरा में आयोजित किया गया। इस शिविर मे जिला मुख्यालय से मांगीलाल तंवर हेड पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को नालसा जागृति योजना 2025 के अंतर्गत मई 2026 के लिए “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” कार्यक्रम के संदर्भ मे जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य कानूनी साक्षरता को संस्थागत रूप देना और हासिए पर पड़े वर्गों को सशक्त बनाना तथा सायबर धोखाधड़ी,सोशल मिडिया का आवश्यकता होने पर ही उपयोग,बाल श्रम,बालकों के अधिकार,बाल तस्करी,बाल विवाह ,नालसा हेल्पलाइन 15100, गुड़ टच- बेड टच, शिक्षा का अधिकार, बालतस्करी,पीड़ित प्रतिकर योजना 2011, साथी अभियान,बालिका सृजन केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, बालविवाह शपथ, नशा मुक्ति आदि विषयों की जानकारी प्रदान की गयी। इस शिविर में संस्थान के डायरेक्टर सुनील जोशी व स्टाफ धीरज दवे,हीरालाल, नवीन, कृष्णा, आकाश, भावना, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!