A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिले में पेट्रोल पम्पों पर औचक निरीक्षण, कम मात्रा मिलने पर कार्रवाई*

जिले में पेट्रोल पम्पों पर औचक निरीक्षण, कम मात्रा मिलने पर कार्रवाई*0afa7082 5943 477c 9fa0 708de5aeb281 90460a18 7d86 4e2c a456 da9319217db7

पाली, 15 मई। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री के निर्देशानुसार शुक्रवार को पाली जिले में विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम द्वारा पांच पेट्रोल आउटलेट्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्रवाई सहायक नियंत्रक अजमेर सुश्री भावना दयाल एवं राकेश माहेश्वरी उदयपुर के नेतृत्व में की गई।

जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार ने बताया की निरीक्षण के दौरान पार्श्व एनर्जी पाली-जयपुर हाईवे के एक पेट्रोल नोजल में 5 लीटर पर 30 एमएल कम मात्रा पाई गई। इसी प्रकार मैसर्स पूजा एचपी पेट्रोलियम के दो पेट्रोल नोजलों में 30-30 एमएल तथा मां आई जी फिलिंग स्टेशन मारवाड़ जंक्शन के दो नोजलों में 50-50 एमएल कम पेट्रोल पाया गया।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह अनियमितताएं विधिक माप विज्ञान अधिनियम-2009 एवं राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम-2011 की धारा 30 का उल्लंघन है। कार्रवाई करते हुए संबंधित तीनों पेट्रोल पम्पों पर प्रति नोजल एक हजार रुपये की शास्ति लगाई गई तथा संबंधित नोजलों को बंद कर पुनः कैलिब्रेशन करवाने के निर्देश दिए गए।

विभाग ने बताया कि उपभोक्ताओं को पेट्रोल एवं डीजल की पूर्ण मात्रा सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर पूरे राजस्थान में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विशेष टीमों द्वारा पेट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!