

कांठ (मुरादाबाद)। क्षत्रिय समाज समिति द्वारा कांठ क्षेत्र के ग्राम कासमपुर स्थित पंचायत भवन में हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के कांठ मंडल अध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे वीरता, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी समाज एवं युवाओं को प्रेरणा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता सत्यवान सिंह राजपूत ने किया। उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य और पराक्रम का उल्लेख करते हुए समाज को संगठित रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रमोद चौहान, अनिल चौहान, वीरेंद्र चौहान, नेपाल सिंह, बलवंत सिंह, चंचल पाल, देवेंद्र सिंह, शिवेंद्र राजपूत, आर्यन चौहान, मास्टर सुरेंद्र सिंह, आशु राजपूत, राजीव, केपी सिंह, रवि पाल सिंह, इंद्रपाल सिंह सवित चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ ✍️











