A2Z सभी खबर सभी जिले की

सोनौली डिपो की रोडवेज बस के चालक और परिचालक पर कुछ युवकों ने किया हमला

FB IMG 1779039114331

कोल्हुई/महराजगंज

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के कोल्हुई कस्बे में रविवार को दिनदहाड़े दबंगई का मामला सामने आया, जहां गोरखपुर से कोल्हुई पहुंची सोनौली डिपो की रोडवेज बस के चालक और परिचालक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। घटना से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, दर्जनभर की संख्या में पहुंचे युवकों ने बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट की। हमले में चालक अनिल पाण्डेय घायल हो गए, जबकि परिचालक विनोद कुमार मिश्रा का सिर फट गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, सभी आरोपी फरार हो चुके थे। चालक और परिचालक ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बस चालक अनिल पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने कुछ सवारियों को फरेंदा में उतारा था, जिसके बाद किसी ने फोन कर दिया। आरोप है कि कोल्हुई पहुंचने पर 10 – 15 युवक आए और चालक व परिचालक के साथ मारपीट करने लगे।
वहीं परिचालक विनोद कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि युवकों ने मारपीट के साथ सरकारी पैसे छीनने का भी प्रयास किया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
घटना के दौरान बस में मौजूद यात्रियों ने भी मारपीट की पुष्टि की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में कोल्हुई थाने के एसएसआई सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!