उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न तिराहों और चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न तिराहों और चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
यातायात पुलिस कर्मियों ने नगर के प्रमुख चौराहों पर बैरियर लगाकर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बारीकी से जांच की। इस दौरान आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने तथा दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए चालान किए गए।
जागरूकता अभियान के तहत पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षा मानकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
यातायात पुलिस का यह अभियान नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।