
प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 20.05.2026 को उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक सभागार में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का अभिवादन करते हुए की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के अंतर्गत मैपिंग करते हुए नए पंजीकरण एवं भुगतान सृजन कार्य में तेजी लाने तथा इसे यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (MKUY) के योग्य लाभुकों का पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए प्रतिदिन भुगतान सृजन करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान आईसीडीएस के सभी सूचकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने तथा सभी प्रकार के निरीक्षण कार्यों को भी शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त यूनिसेफ के सहयोग से संचालित CMAM गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यों में तेजी लाने एवं लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
अंत में उप विकास आयुक्त द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि PMMVY, MKUY, CMAM एवं अन्य सभी सूचकों में अपेक्षित प्रगति एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित की जाए।
इस बैठक में गया ज़िला अंतर्गत सभी परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, आईसीडीएस एवं महिला एवं बाल विकास निगम के प्रतिनिधि जयवन्ती सिन्हा, सुशांत आनंद एवं विशाल कुमार वर्मा,यूनिसेफ के प्रतिनिधि श्रृंखला मिश्र एवं राकेश कुमार मौजूद थे।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़




